Breaking News

तकनीकी समस्या के संदेह के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान हांगकांग लौटा

हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के एक विमान में पायलट को तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद उसे सोमवार को अपने मूल हवाई अड्डे पर लौटाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विमान हांगकांग में सुरक्षित रूप से उतर गया है, सभी यात्री भी उसमें से उतर चुके हैं और विमान का निरीक्षण किया जा रहा है।
उड़ान हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) रवाना हुई और इसे भारतीय समयानुसार दोपहर 12.20 बजे दिल्ली में उतरना था।

Loading

Back
Messenger