![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
मिलिट्री ट्रक पर लाद कर भारत ने ऐसी मिसाइल दागी है जिसने दुश्मन देशों में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के एवियन में G7 समिट…
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को तुर्की से मिली सैन्य मदद की वजह से भारतीय…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
केन्सिंगटन पैलेस ने मंगलवार को बताया कि किंग चार्ल्स के 12 साल के पोते, ब्रिटेन…
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के एक वरिष्ठ सलाहकार ज़ाहिद उर रहमान ने कहा कि…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर ज़ोर…
पूर्वी यरुशलम में गोलीबारी की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया था। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत का आभार जताया है। इजराइली प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में आतंकवाद को एक ऐसा अभिशाप बताया जो सभी के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इज़राइल के साथ खड़े होने और हम सभी के लिए खतरा बने आतंक के अभिशाप के खिलाफ खड़े होने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल में नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है। यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति अपनी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है।
इजराइल ने यरूशलम गोलीबारी की निंदा करते हुए इसे अपनी राजधानी पर एक भयानक आतंकवादी हमला बताया। इजराइली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं उनके देश में पहले हुए अत्याचारों की याद दिलाती हैं। इजराइली पुलिस, आपातकालीन बचाव सेवाओं और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, फिलीस्तीनी हमलावरों ने सोमवार को उत्तरी यरूशलम के एक व्यस्त चौराहे पर एक बस स्टॉप पर गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
