Breaking News

यमन तट के निकट लाल सागर में जहाज पर हमला किया गया: ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी

 यमन तट के निकट लाल सागर में हथियारबंद व्यक्तियों ने रविवार को एक जहाज पर हमला किया। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी।
हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने अभी नहीं ली है।

‘यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने कहा कि जहाज पर तैनात एक सशस्त्र सुरक्षा टीम ने जवाबी हमला किया।
इसने कहा, “अधिकारी जांच कर रहे हैं।”
इजराइल-हमास युद्ध के दौरान यमन के हूती विद्रोही लाल सागर में हमले करते रहे हैं।

Loading

Back
Messenger