Breaking News

अमेरिका में मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

अमेरिका के इलिनॉइस में बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने यह जानकारी दी।

मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने दोनों की मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
नदी को व्यावसायिक नौवहन के लिए बंद कर दिया गया है।

रिवर्स पॉइंट फायर डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख रिक पेंडर ने बताया कि हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बिजली के तार से टकराकर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Loading

Back
Messenger