? बलिया में जनपद के प्रस्तावित मेडिकल बाइपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाइपास एनएच 31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाला है।
? इस बाइपास परियोजना की कुल लागत 35.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।
?️ डीएम ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सही माप लिया जाए तथा किसानों से संवाद स्थापित कर एलाइनमेंट तय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के साथ संवाद स्थापित होंगे, कितनी भूमि का अधिग्रहण होगा और कितने काश्तकार इसमें शामिल हैं—इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार की जाए।
? इसके साथ ही सीमांकन कार्य जल्द पूरा करने और अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक कार्रवाइयां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। यह बाइपास कॉरिडोर बनने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही चिक्तिसा सेवाओं तक पहुंच और बेहतर होगी।
? निरीक्षण में सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()

