Breaking News

Ballia-भतीजी को टीईटी की परीक्षा दिलाने ले जा रहे व्यक्ति की ट्रेलर की टक्कर से मौत

अमित उपाध्याय, बलिया

? रसड़ा, बलिया। भतीजी को टीटीटी की परीक्षा दिलाने जा रहे व्यक्ति की दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी परीक्षार्थी देने जा रही भतीजी बुरी तरह से घायल हो गई।

? घटना रसड़ा-बलिया मार्ग पर शनिवार के पास शुकरवार की सुबह हुई जहां बाइक से जा रहे चाचा भतीजी को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। बताया गया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामबारी सरायभारती निवासी कन्हैया राम (65 वर्ष) अपनी भतीजी प्रियांका (34) को टीटीटी की परीक्षा दिलाने बलिया जा रहे थे।

?️ शनिवार के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी। हादसे के बाद कन्हैया और उनकी भतीजी जमीन पर गिर पड़े। कन्हैया को ज्यादा चोटें आईं। दोनों को रसड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कन्हैया राम को मृत घोषित कर दिया और प्रियांका को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

? सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्हैया राम की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में भी शोक है।

Loading

Back
Messenger