Breaking News

बलिया के इस कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन, युवा प्रतिभाओं की चमक दिखी

🎓 बलिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बलिया की ओर से टी.डी. कॉलेज में एक दिवसीय “युवा उत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपाजिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने किया।

🗣️ मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “आज का युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मुख्य कड़ी है। प्रथानमंत्री जी के सपनों के भारत को साकार करने में युवाओं का विशेषकर बालिकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

📚 उन्होंने विज्ज्ञान मेले का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागी छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तारित जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कविता, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम में कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण (डिक्लेमेशन), लोकगीत (समूह), लोकनृत्य (समूह) तथा विज्ज्ञान मेला की विभिन्न विधाओं में प्रतिभागिता की गई।

🏆 जनपद के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों एवं कॉलेजों के 200 से अधिक युवाओं ने इनमें भाग लिया। साथ ही भाषण विधा में प्रथम स्थान मोनिका गुप्ता, कहानी लेखन में प्रथम स्थान दीप्ति सिंह, कविता लेखन में प्रथम स्थान आशीष वर्मा, पेंटिंग में प्रथम स्थान – रिया सरोज, विज्ज्ञान मेला में प्रथम स्थान जी.जी.आई.सी. बलिया की टीम, लोक नृत्य (समूह) में प्रथम स्थान – सतीश चंद्र कॉलेज की टीम, लोकगीत (समूह) में प्रथम स्थान – सूरज सिंह एवं उनकी टीम इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण, अधिकारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Loading

Back
Messenger