Breaking News

दुबहर का थाना निजी भवन से हटेगा, सरकारी भूमि पर जल्द शुरू होगा नए भवन का निर्माण

🌍 दुबहर, बलिया: दुबहर, बलिया में मुखिया राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने थाना दुबहड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार की गई जांच में पाया गया कि थाना निजी बिल्डिंग में संचालित है, जिसको अतिशीघ्र सरकारी भूमि पर नवीन थाना निर्माण कर संचालित करने का निर्देश दिया गया।

🏢 सरकारी थाना भवन हेतु ग्राम दुबहर में ही भूमि चिन्हित की गई और शासन से रहने के नाम भूमि आवंटित करने हेतु भूमि मांगी गई है। शासन में पैर्वी कर जल्द से जल्द नवीन थाना बनाने का निर्देश दिया गया। थाने में साफ सफाई बेहतर किए जाने का भी निर्देश दिया गया।

🕒 इसके अतिरिक्त रजिस्टर नंबर 8 अपराध रजिस्टर को पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया गया ताकि गुंडा गैंगस्टर आदि जो समाज का अराजक तत्व हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सके। गुंडा गैंगस्टर आदि अराजक तत्वों को चिन्हित करने हेतु थाने को निर्देशित किया गया ताकि आम जनमानस में भयमुक्त वातावरण हो और थानाध्यक्ष को निर्देश किया गया कि सभी भूमाफिया, गुंडा आदि जेल के अंदर हों।

📜 थाना समाधान दिवस, महिला शिकायत, दैनिक शिकायत आदि का भी अवलोकन किया गया और निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई प्रतिदिन करें और आम जनमानस को सुनकर नियमानुसार उनका निस्तारण करें ताकि थाने के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़े।

Loading

Back
Messenger