Breaking News

बलिया लाइव के पत्रकार के दादा का निधन, पत्रकारों ने जताया शोक

📰 बलिया लाइव ब्यूरो: जिले से बलिया लाइव के युवा पत्रकार आशीष दूबे के दादा महंथ दुबे का निधन हो गया है। शनि‍वार की सुबह 5 बजे के करीब 90 वर्षीय महंथ दुबे ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र के ग्रामीणों और जिले के पत्रकारों में शोक है।

🙏 हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली गांव निवासी महंथ दुबे एयर फोर्स से रिटायर थे। अनुषासित जीवन शैली की वजह से 90 वर्ष की आयु में भी वह काफी फिट से थे। अपने दैनिक कार्यों को खुद ही करने के अलावा गांव-समाज में उठना-बैठना और लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना उनकी दिनचर्या में शामिल था।

🕊️ उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनके निधन पर ग्रामीणों के अलावा जिले के पत्रकारों ने भी उनके दरवाजे पर जाकर शोक जताया और पत्रकार आशीष दूबे समेत शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Loading

Back
Messenger