Breaking News

Manipur में Assam Rifle के ट्रक पर घात लगाकर हमला, एक जवान शहीद, तीन घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर में अर्धसैनिक बल के एक वाहन पर हथियारबंद लोगों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। असम राइफल्स के जवान इम्फाल से एक 407 टाटा वाहन में यात्रा कर रहे थे, जब शाम करीब 6 बजे नाम्बोल पुलिस थाना क्षेत्र में यह हमला हुआ।

बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और आगे की जाँच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Loading

Back
Messenger