Breaking News

राजस्थान में विधायक के साथ साइबर धोखाधड़ी कर ठगे गए 90 हजार रुपये

राजस्थान के एक विधायक ने साइबर धोखाधड़ी करके उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपए निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है।
सादुलपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मनोज कुमार ने जयपुर में अपने साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

ज्योति नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) उदयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विधायक ने आरोप लगाया है कि यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए।
उन्होंने बताया कि विधायक के बैंक खाते से चार अगस्त को 20 हजार और 20 अगस्त को 70 हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger