बलिया मार्ग स्थित संवरा चट्टी पर निजी भवन में संचालित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में खुले बैंक के कैश बॉक्स से 21.58 लाख रूपये गायब होने पर बैंक के कर्मियों सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह बैंक से रुपए गायब होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओेमवीर सिंह सहित डीआईजी ने दल-बल के साथ पहुंचकर शाखा प्रबंधक, कैशियर व मकान स्वामी से गहनता से पूछताक्ष किया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय व कैशियर स्वामीनाथ को हिरासत में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू की। मंगलवार की सुबह बैंक का कैशियर स्वामीनाथ बैंक पहुंचे तो बैंक का कैश बॉक्स खुला मिला और उसमें रखे 21.58 लाख रूपये गायब होने पर उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गई।
उन्होंने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक ने बैंक पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी सहित अपर पुलिस अधीक्षक उतरी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी दल-बल के साथ मैके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि बैंक शाखा में किसी बाहरी व्यक्ति के घुसने का संकेत नहीं मिल रहा है, जिससे बैंक के ही किसी भीतरी व्यक्ति का इसमें हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
![]()

