Breaking News

Ballia-उचक्कों ने पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग लूटा, नकदी, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी लेकर भागे

🚨 पुलिसकर्मी की पत्नी से बदमाशों ने लूटा बैग

🏢 रसड़ा, बलिया

🚔 रसड़ा नगर के हास्पिटल रोड पर मिशन स्कूल स्थित एक गली में शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार उच्चकों ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी को झांसा देकर बैग लूट लिया और भाग निकले। बैग में नगदी पांच हजार एवं मंगलसूत्र, सिकड़ी, अंगुठी थी।

👮‍♀️ महराजगंज थाने में दीवान पद पर कार्यरत देवेंद्र गिरि की पत्नी पूनम गिरि निवासी सबदलपुर थाना किरिहिड़ापुर जब वह बलिया से रसड़ा नगर के भगत सिंह तिराहे पर किसी वाहन से उतरी तो इस दरम्यान बदमाश उनके पीछे पड़ गए।

🛺 महिला ई-रिक्शा में बैठी तभी एक बदमाश भी उसी ई-रिक्शा में सवार हो गया और उसी दरम्यान अपनी बातों से उसे झांसे में ले लिया। जब ई-रिक्शा मिशन रोड स्कूल के समीप रूका तो महिला के साथ वह चोर भी उतर गया।

🏃‍♂️ जब महिला एक गली की तरफ बढ़ी तभी वह उसका पीछा किया और महिला से बैग लेकर पहले से तैयार बाइक सवार दो साथियों के साथ वह भगत सिंह तिराहे की तरफ भाग निकले। महिला शोर मचाती तब तक उच्चके नौ दो ग्यारह हो गए।

Loading

Back
Messenger