Breaking News

बलिया भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का ऐलान, जानें किसको क्या मिला?

? उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए नई जिला कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा के क्रम में बलिया जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है।

?️ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल जी की सहमति पर आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक आईटी तथा एक सोशल मीडिया समेत 26 जिलाध्यक्ष समेत 63 सदस्यों का ऐलान किया। इन पदाधिकारियों में डा. मिलन राम, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कृश्णा पांडेय, योगेश सिंह, तारकेश्वर गोड, संतोष पांडेय, शशि चौरसिया को उपाध्यक्ष, जबकि आलोक शुक्ला, संजीव कुमार डम्पू तथा हिमांशु प्रताप सिंह मंटू महामंत्री बनाए गए हैं।

?️ जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू, राजेश सिंह, सुधीर पांडेय, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर, मंटू बिन्द बनाए गए हैं।

? पंकज सिंह जुगुनू को मीडिया प्रभारी तथा उमाशंकर सैनी को कोषाध्यक्ष के साथ हरिनारायण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जिला कार्यालय मंत्री कमलेश कुमार पांडेय को बनाया गया है।

? आईटी के संयोजक संजीव कुमार सिंह बनाए गए वहीं सोशल मीडिया के प्रभारी नितेश मिश्रा तथा सह संयोजक लवकुश कुमार मद्धेशिया बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुल एकसठ कार्यसमिति सदस्य की भी घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी लोग एकजुट होकर पुनः 2027 में भाजपा सरकार बनाने में पुरजोर कोशिश के साथ बलिया में सातों विधानसभा जीतेंगे।

Loading

Back
Messenger