Breaking News

Ballia-तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर

📰 फेफना, बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

🚑 प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बेदुआ (थाना कोतवाली बलिया) निवासी कुणाल कुमार (पुत्र शोभनाथ), आशुतोष कुमार (पुत्र बिक्रम राम) और संजय कुमार (पुत्र मुन्ना राम) ई-रिक्शा से फेफना से बलिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कपूरी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने विपरीत दिशा से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के साथ सड़क किनारे लगा बिजली का पोल और तार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

🚓 सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विश्वदीप ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान संजय कुमार की मौत हो गई, जबकि कुणाल कुमार और आशुतोष कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वदीप ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

Loading

Back
Messenger