💍 बलिया के रसड़ा स्थित श्रीनाथ मैरिज सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 87 जोड़ों की शादी हुई। समारोह में रसड़ा, नगरा, चिलकहर और अन्य ब्लॉक के जोड़े शामिल हुए।
🌸 रसड़ा ब्लॉक से 57, नगरा से 11, चिलकहर से 14, सीयर से 5 और सोहांव ब्लॉक से एक जोड़े का पंजीकरण हुआ था।
🌼 श्रीनाथ मठ के महंत और महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महाराज ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, रसड़ा ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव और अन्य अधिकारियों के साथ नवदंपतियों पर फूल बरसाए। उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद दिया और विवाह प्रमाणपत्र के साथ एक-एक पौधा दिया।
🌿 कौशलेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार है। योजना के तहत हर कन्या के खाते में 60 हजार रुपए भेजे जाएंगे। वर-वधू को 25 हजार रुपए का उपहार भी दिया जाएगा।
👥 कार्यक्रम में रसड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, महिला समूह समन्वयक आलोक सिंह, संदीप सोनी और अन्य ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()

