Breaking News

JSW Indian Open में भारतीय बेटियों का कमाल, Anahat Singh और Tanvi Khanna ने Semifinal में मारी एंट्री

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह और उनकी हमवतन गैर-वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना ने शुक्रवार को यहां अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच जीतकर जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
अनाहत ने मलेशिया की सहवीत्रा कुमार पर 3-0 (11-2, 11-6, 11-4) की शानदार जीत दर्ज की जबकि तन्वी ने चौथी वरीयता प्राप्त आइना अमानी को 3-1 से हराया।

हालांकि अनुभवी जोशना चिनप्पा मिस्र की नादिएन एल हम्मामी से 1-3 से हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
एक अन्य क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त हाना मोआताज़ ने पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त याश्मिता जादिशकुमार को 3-2 (11-8, 8-11, 7-11, 11-7, 11-8) से हराया।
शनिवार को सेमीफाइनल में अनाहत का मुकाबला तन्वी से जबकि मोआताज का सामना एल हम्मामी से होगा।

Loading

Back
Messenger