भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
📰 बलिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तहसील कार्यलय में तैनात कानूनगो पर कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।
🗞️ जानकारी के अनुसार सोनवानी निवासी व्यक्तिक अशोक कुमार सिंह ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि जमीन की नापी कराने के लिए संबंधित कानूनगो रामप्रताप रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम, आजमगढ़ ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
📜 बताया जाता है कि बुधवार को तहसील कार्यलय में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते समय कानूनगो रामप्रताप को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
⚖️ इस मामले में शिकायतकर्ता अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में केवल कानूनगो ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य अधिकारी भी भूमिका भी हो सकती है। उन्होंने अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
![]()

