Breaking News

बलिया के आईटीबीपी जवान की हादसे में मौत, पैतृक गांव लाया जा रहा पार्थिव शरीर

🚨 शिवपुरी में सड़क हादसे में रसड़ा के ITBP जवान की मौत

📍 घटना विवरण

⚡ मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गुरुवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में रसड़ा के एक जवान की मौत हो गई। इस घटना से स्वजनों सहित ग्रामीणों में मातम का माहौल व्याप्त हो गया।

👮 रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा गांव निवासी रवींद्र यादव के पुत्र लालू यादव, जो ITBP में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे, गुरुवार की सुबह बाइक द्वारा ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

🏅 सेवा विवरण

💼 लालू यादव 2014 से शिवपुरी में ITBP जवान के रूप में अपने दायित्वों का निर्हवन कर रहे थे।

👨‍👩‍👦 परिवार की स्थिति

💔 जवान की मौत की सूचना मिलते ही उनकी मां तेतरी देवी और पत्नी मंदाकिनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका एक तीन वर्षीय पुत्र है।

⏰ जवान का पार्थिव शरीर 15 अगस्त को मुड़ेरा गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Back
Messenger