Breaking News

Ballia-एकतरफा प्यार में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, घटना का वीडियो भी खुद ही बनाया

📍 बलिया/गोरखपुर: वीडियो बना कर युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी और बाद में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक बलिया जिले का रहने वाला था और यह घटना गोरखपुर में हुई है। वजह एकतरफा प्यार को बताया जा रहा है।

💔 घटना गोरखनाथ थाना क्षेत्र की सोमवर सुबह की है। बताया जा रहा कि युवक एक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। युवक की पहचान बलिया के रहने वाले कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई। बलिया से करीब 111 किलोमीटर दूर गोरखपुर में छात्रा के मोहल्ले में आकर उसने जान दी।

🎥 एकतरफा प्यार में जेल जा चुका था कार्तिक पुलिस के अनुसार, कार्तिक उर्फ अभिषेक गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। छात्रा के परिजनों ने उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार किया था।

📸 पुलिस के अनुसार, युवक ने छात्रा का वीडियो और फोटो भी वायरल किया था। वह कई महीनों से छात्रा को परेशान करता था। छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। युवक भी गोरखपुर में ही इंटरनेट की पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसने छात्रा का पीछा करना शुरू किया। आरोप है कि वह आए दिन छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करता था। जबरिया बात करने का दबाव बनाता था।

🔍 छात्रा के परिजनों के अनुसार, छात्रा बात करने से मना करती तो युवक उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो वायरल करने पर पिता ने थाने में 10 सितंबर 2024 को केस दर्ज कराया था। युवक का शव मिलने के बाद गोरखनाथ पुलिस ने तलाशी और जांच-पड़ताल की तो युवक के मोबाइल से करीब 2 मिनट का वीडियो मिला है। यह वीडियो उसने जहरीला पदार्थ खाते हुए बनाया है।

🚫 कहा-तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक सड़क पर कुच दर तड़पा और फिर उसकी मौत हो गई।

Loading

Back
Messenger